हॉलीवुड में धनुष की एंट्री, क्रिस इवांस के साथ 'द ग्रे मैन' में नजर आएंगे धनुष,


दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के बेहतरीन अभिनेता धनुष ने लम्बी छलांग लगायी है। धनुष नेटफ्लिक्स की द ग्रे मैन में रायन गोसलिंग और क्रिस इवांस जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं। फ़िल्म 2009 में आये मार्क ग्रीनी के नॉवल पर आधारित है। 



धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म
'द ग्रे मैन' धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले धनुष 2018 में रिलीज हुई क्रिटिकली अकलेम्ड फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ फकीर' में लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को केन स्कॉट ने डायरेक्ट किया था। भारत में यह फिल्म 21 जून 2019 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म रोमेन प्यूर्टोलास के नॉवेल 'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' पर आधारित है।

करीब 1500 करोड़ के बजट में बनेगी 'द ग्रे मैन'
रिपोर्ट के अनुसार स्पाई थ्रिलर फिल्म 'द ग्रे मैन' करीब 1500 करोड़ (200 मिलियन यूएस डॉलर) के बड़े बजट में बन रही है। यह फिल्म 2009 में आई मार्क ग्रेने की नॉवेल 'द ग्रे मैन' पर बेस्ड है। यह फिल्म एक किलर और पूर्व CIA ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री के इर्द-गिर्द घूमती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ